अस्पताल में भर्ती थे Amitabh Bachchan!, खुद शेयर कर बताया- अस्पताल में सर्जरी आईसीयू में…

खबर शेयर करें -

 

amitabh-bachchan-

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मंगलवार, 21 जुलाई को उन्होंने अपने ब्लॉग में फैंस और फॉलोअर्स के साथ एक नोट साझा किया। जो कि हेल्थ से जुड़ा था। उन्होंने बताया कि हाल ही में वो अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अपने नोट में उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी बताई। हालांकि ये उनका क्रिप्टिक था।

अस्पताल में भर्ती थे Amitabh Bachchan !

दरअसल मंगलवार को बिग बी ने अपने ब्लॉग पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहना। फिर अस्पताल से छुट्टी मिलना और घर लौटना। घर लौटने के बाद का यह समय सबसे मुश्किल दौर होता है। शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ा होता है।”

यह भी पढ़ें -  Cricketer Rinku Singh के घर पसरा मातम, इस बीमारी के चलते पिता का हुआ निधन

खुद शेयर कर बताया- अस्पताल में सर्जरी आईसीयू में..

उन्होंने आगे लिखा, “ये आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है. कुछ लोग इसका डटकर सामना करते हैं. कुछ हार मान लेते हैं। जो कोशिश करते हैं और हिम्मत दिखाते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं करते, वे हालात से समझौता कर लेते हैं और अपनी पुरानी शान-ओ-शौकत की यादों के सहारे जीते हैं। ये हर किसी की अपनी पसंद होती है. दोनों में से कोई भी गलत नहीं है. स्वस्थ रहें, खुश रहें।”

यह भी पढ़ें -  Bus Accident: श्रद्धालुओं से भरी तीन बसों में जोरदार टक्कर, 70 से ज्यादा यात्री घायल

इससे पहले पोस्ट किया था शेयर

ब्लॉग पोस्ट से पहले अमिताभ ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “T 5806 – खेल खत्म हो गया है, लेकिन काम अभी भी जारी है।” हालांकि दोनों पोस्ट को लेकर एक्टर ने कोई खास जानकारी नहीं दी।

लेकिन इन मैसेज से फैंस के बीच ये बात चल रही है कि क्या ये उनकी सेहत से जुड़ा हैं? या फिर जिंदगी के बारे में उनके विचार हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999