देवभूमि शर्मसार: देहरादून में बुजुर्ग ने किया 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। देहरादून में एक बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वो फरार हो गया। पीडिते के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

देहरादून में बुजुर्ग ने किया 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
घटना सहसपुर ब्लॉक की है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची के साथक्रूरता से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है आरोपी आरोपी आटा चक्की संचालक है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम चार बजे बच्ची आटा चक्की के पास से गुजर रही थी।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- अगले 25 सालों में उत्तराखंड को बनाना है विकसित

मासूम को दी जान से मरने की धमकी
आरोपी ने बच्ची को अकेला देख मौके का फायदा उठाकर उसे बुलाया। इसके बाद बुजुर्ग बच्ची को लेकर कमरे में गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे बच्ची डर के कारण रोते अपने घर लौट गई।

यह भी पढ़ें -  लाल कुआं- ब्रेकिंग नगर पंचायत की सूची हुई जारी,निकली महिला ओबीसी सीट

आरोपी की तलाश जारी
घर लौटने के बाद बच्ची ने रोते-बिलखते अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसे सुन उनके पैरों तले मानों जमीन खिसक गई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस गिरफ़्तारी के लिए घटनास्थल पर पहुंची तब तक आरोपी बुजुर्ग मौके से फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999