बरा पुलभट्टा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड का एक अपराधी तमन्चे व कारतूस सहित गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

।
दिनांक 02/11/2022 को हल्द्वानी में एक सर्राफा व्यवसायी पर कुछ अपराधिक तत्वों द्वारा फायर करने व काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर के कुछ सर्राफा व्यवसाययों को कुछ अपराधियों द्वारा फोन पर धमकी देने व उद्दीपन करने के सन्दर्भ में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायू परिक्षेत्र नैनीताल व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय के निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के पर्वेक्षण में दिनांक 03/11/2022 को चौकी बरा थाना पुलभट्टा क्षेत्र में संघन चैकिंग अभियान चलाया गया था जिस क्रम में चौकिंग के दौरान हल्द्वानी की घटनाओं से सम्बन्धित कुछ खूखार अपराधियों के पुलभट्टा बरा क्षेत्र में मौजूद होने की

सूचना मिली थी जिस पर पुलिस टीम के साथ बदमाशों की आमने सामने मुठभेड हो गयी थी बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से बार-बार चेतवानी के बाबजूद भी पुलिस टीम पर फायर किये थे पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में एक बदमाश गुरदीप सिंह उपरोक्त घायल हुआ था जिसके बाये पैर में गोली लगी थी उक्त सन्दर्भ में थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा थाना पुलभट्टा पर अभियुक्तगण क्रमशः गुरदीप सिह,देवेन्द्र सिह उर्फ गिन्दी, रमन कपूर उर्फ जिम्मी,मनोज अधिकारी,आकाश दीप सिह के विरुद्ध FIR NO-174/2022 धारा 307/34 भादवि पंजीकृत कराया गया था। मुठभेड में घायल बदमाश गुरदीप सिह जिस पर पूर्व से 04 अभियोग दर्ज थे को प्राथमिक उपचार के उपरान्त न्यायालय में पेश किया गया। उक्त गुरदीप सिह के पास अवैध 32 बोर की पिस्टल व 04 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस बरामद हुए थे जबकि इन ही का एक साथी देवेन्द्र सिह उर्फ गिन्दी को सरगडा चौकी क्षेत्र में एक दिन तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियोग में अन्य नामजद अभियुक्त रमन कपूर उर्फ जिम्मी,मनोज अधिकारी, आकाश दीप सिह फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था उक्त टीमों द्वारा दिनांक 07/11/2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आकाश दीप सिंह उपरोक्त को जीरो बन्दा ग्राम अलीनगर शहदौरा के पास से हल्द्वानी की घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्पलैन्डर प्लस मो0सा0 सहित एक तमंचा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 03/11/2022 को पुलभट्टा पुलिस टीम पर फायर करने की बात कबूली तथा उस दिन अपने साथी क्रमशः गुरदीप सिह,देवेन्द्र सिह उर्फ गिन्दी,रमन कपूर उर्फ जिम्मी, मनोज अधिकारी का अपने ढाबे पर आने की बात बतायी तथा उक्त चारों का हल्द्वानी सर्राफा पर फायरिंग की घटना में सामिल होने की बात कबूली। अभियुक्त आकाश दीप सिह उपरोक्त द्वारा दिनांक 09/08/2022 को ग्राम अलीनगर शहदौरा से एक ट्राली चोरी करने की बात भी कबूली है उक्त ट्राली आकाश दीप सिह के ढाबे के पास से पूर्व में बरामद की जा चुकी है अवैध तमंचा व कारतूसों की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त आकाश दीप सिह के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO-178/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट क अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुश्किल में एल्विश यादव, रेव पार्टी में इस्तेमाल होता था सांपों का जहर, एफएसएल रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा, कसेगा शिकंजा

(नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त)
1.आकाश दीप सिह पुत्र स्व0 मलकीत सिह निवासी पंजाबी कालोनी बरा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर
बरामदा माल
1-एक अदद तमंचा 315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
2-हल्द्वानी की घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर मो0 सा0 स्पलैन्डर प्लस

अपराधिक इतिहास – अभियुक्त आकाश दीप सिह
थाना लालकुआ
1- FIR NO-81/2021 धारा 395/412/34 भादवि
2- FIR NO- 213/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0
थाना पुलभट्टा
1- FIR NO- 174/22 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट

यह भी पढ़ें -  लोक कलाकार गजेंद्र राणा व प्रहलाद मेहरा के गीतों में थिरका हल्दूचौड़

2- FIR NO-138/22 धारा 379/411 भादवि

3- FIR NO-178/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

4- FIR NO-128/2018 धारा 307 / 147/148/149/323/324/427/452 भादवि
मीडिया सेल उधमसिंह नगर पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999