उत्तरकाशी में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, मतदान बहिष्कार का भी किया ऐलान

खबर शेयर करें -



उत्तरकाशी में अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गई हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान बहिष्कार करने का भी ऐलान कर दिया है।


उत्तरकाशी मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठी इन वर्करों का कहना है कि सरकार द्वारा उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है जिसको बढ़ाकर 18000 किया जाए।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों लगी केदारनाथ यात्रा पर रोक पड़े खबर

मतदान का भी किया बहिष्कार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिटायरमेंट होने पर आंगनबाड़ी वर्करों को दो लाख रूपए दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वो आने वाले लोकसभा चुनावों में बीएलओ के कार्य के साथ ही चुनाव बहिष्कार करेंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस :- अनुशासनहीनता में शेर सिंह बर्खास्त,,, जंतर मंतर पर दिया था भाषण..।

बता दें कि चुनावों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एक अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनके आंदोलन होने से चुनाव पर गहरा असर पड़ सकता है। क्योंकि वोटर लिस्ट से लेकर मतदान केन्द्र तक आंगनबाडी कार्यकर्ताओं पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999