प्रकृति ने किया श्रृंगार, बर्फ की चादर से ढका बदरीनाथ धाम

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड के कई पहाड़ी जनपदों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। बीती रात बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। ऐसे लग रहा था मानो प्रकृति ने बदरीनाथ धाम का श्रृंगार किया हो। बदरीनाथ धाम पूरी तरह से सफेद चादर से ढक गया। बदरीनाथ के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक दिखी।


बता दें कि बदरीनाथ धाम में मौसम खुलने के बाद बेहद सुंदर नजारा देखने को मिला। चमोली में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ धाम में इस सीजन की सबसे अधिक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी।

यह भी पढ़ें -  त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: 321 पदों के लिए मतदान जारी, मैदान में 2,266 प्रत्याशी


लगातार हो रही बर्फबारी से लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक बाधित हो गया है। मौसम साफ होने के बाद बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। बर्फबारी से व्यवसायियों के चेहरे खिले हैं।

पहाड़ी इलाकों में पाले को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिले रहने की संभावना है। इसके साथ ही पहाड़ी इलकों में पाले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 और 26 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूजीसी के नए नियमों, जातिगत आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में कल होगा जनसंवाद
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999