Animal Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर Animal का जलवा जारी, 8वें दिन तोड़ा ‘पठान’-‘जवान’ और ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड

खबर शेयर करें -

Animal Box Office Collection Day 8: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘एनिमल’ (Animal)का सिनेमाघरों में जलवा बरक़रार है। फिल्म का क्रेज लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसके चलते फिल्म हफ्ते भर बाद भी शानदार कमाई कर रही है।

फिल्म ड्रामा, एक्शन, इमोशन, वॉयलेंस और इंटीमेसी से भरपूर है। दर्शक रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अभिनय की तारीफ कर रहे है। एक दिसंबर को रिलीज़ हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ऐसे में जानते है फिल्म ने आठवें दिन कितना कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें -  दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में सड़क की मांग को लेकर अपने पालतू जानवरों के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन

Animal
एनिमल का जलवा बरकरार
एनिमल में एक्शन सीक्वेंस और रणबीर-बॉबी का खूखार अंदाज़ फंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन ही बेहतरीन कलेक्शन किया था। जिसके बाद से फिल्म लगातार कमाई में करोड़ों जोड़ती जा रही है। फिल्म का हफ्ते भर में टोटल कलेक्शन 337 करोड़ हो गया है। ऐसे में आठवें दिन की कमी के शुरूआती आंकड़ें सामने आ गए है।

8वें दिन ‘एनिमल’ ने कितनी की कमाई?
फिल्म देखने भारी संख्या में लोग आ रहे है। ऐसे में आठवें दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘एनिमल’ने आठवें दिन 23.50 करोड़ का बिज़नेस किया है। इसी के साथ देशभर में फिल्म की टोटल कमाई 361.08 करोड़ रूपए हो गई है। फिल्म ने शाहरुख़ खान की पठान-जवान और सनी देओल की गदर 2 आदि का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में HIV संक्रमित महिला ने नाबालिग भतीजे के साथ किया गंदा काम, केस दर्ज

पठान-जवान और गदर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
आठवें दिन भी फिल्म ने करोड़ों में कामी की है। जिसके चलते फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने शाहरुख खान की पठान-जवान, सनी देओल की ग़दर 2 समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के आठवें दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

एनिमल ने आठवें दिन न 23.50 करोड़ की कमाई की। तो वहीं गदर 2 ने आठवें दिन 20.5 करोड़, जवान ने 20.1 करोड़, बाहुबली 2 ने 19.75 करोड़, दंगल ने 18.26 करोड़ और पठान ने 17.5 करोड़ की कमाई की थी। इन सब फिल्मों का रिकॉर्ड एनिमल ने तोड़ दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्य सूचना आयुक्त उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जनपद स्तर पर किया जायेगा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999