अंकिता भंडारी हत्या मामले में हो सकता है आरोपितों का नार्को टेस्ट!

खबर शेयर करें -

दिवंगत अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में ढाई महीने के बाद भी एसआईटी को कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। रिजॉर्ट में आने वाला वीआईपी अब भी अज्ञात है जबकि अबतक कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल भी नहीं हो सका है। अंकिता के परिजनों ने कई बार वीआईपी का नाम बाहर लाने और सीबीआई जांच की मांग की है।

मगर दूसरी तरफ एसआईटी का कहना है कि इस मामले में किसी भी वीआईपी का हाथ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में एसआइटी गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों का नार्को टेस्ट करा सकती है। अंकिता के माता-पिता की भी यही मांग है। जरूरत पड़ने पर टेस्ट के लिए न्यायालय में अर्जी दी जा सकती है। बता दें कि तीनों आरोपितों को अलग-अलग जेलों में रखा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि एसआइटी की जांच अभी जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून -(बड़ी खबर) जिलों में सरकारी जमीनों पर कोई भी अतिक्रमण हुआ, तो जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999