Ankita Bhandari Case: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पहुंची CBI की टीम, घंटो की पूछताछ

खबर शेयर करें -
Ankita bhandari case CBI Investigation

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार देर शाम भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से लंबी पूछताछ की।

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पहुंची CBI की टीम

बता दें सीबीआई की टीम शनिवार देर शाम पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को लेकर उनके हरिद्वार स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस पहुंची। टीम ने उनसे करीब तीन से चार घंटे तक सवाल-जवाब किए। पूछताछ के बाद पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसी तरह वो आगे भी जांच एजेंसी को सहयोग देते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर आई बड़ी अपडेट पड़े खबर

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने बताया कि सीबीआई की ओर से उनसे जो भी सवाल पूछे गए थे उनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं और आगे भी इसी तरह अपना पक्ष रखते रहेंगे।

CBI ने घंटो की पूर्व विधायक से पूछताछ

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita bhandari case) की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) के पास है। इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची थी। मामले से जुड़े तथ्यों और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल के तहत पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : कानून व्यवस्था मजबूत करने को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल ने 6 अपराधियों को किया जिला बदर…

इस पूछताछ को मामले की जांच से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, सीबीआई ने पूछताछ के दौरान किन विशिष्ट बिंदुओं पर सवाल किए और जांच में क्या तथ्य सामने आए, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999