छात्रम छात्र संगठन ने की प्रत्याशियों की घोषणा

खबर शेयर करें -

प्रदेश भर में इन दिनों छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। आगामी 24 दिसंबर को प्रत्येक महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं।

राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी नैखरी में छात्रम् छात्र संगठन ने आगामी छात्र संघ चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद पर विनीत विष्ट, उपाध्यक्ष पद पर मनदीप राणा, महासचिव पद पर सोनी पंवार, सचिव पद पर राजीव थपलियाल, यू.आर पद पर आशीष राणा प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें -  World Championship में नीरज ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने…

इस मौके पर छात्रम छात्र संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सुजीत गैरोला, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय पुंडीर, छात्रम छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव अंकित सिंह, वर्तमान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमन पँवार, सौरभ पुंडीर , हिमांशु सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999