बॉबी पंवार पर एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज..सचिवालय में मारपीट,गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप..मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी..

खबर शेयर करें -

देहरादून:टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके बॉबी पँवार पर एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है. इस बार आरोप हैं कि उन्होंने सचिवालय में उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली- गलौच के साथ ही उन्हें डराते धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी हैं.इतना ही नहीं बॉबी पँवार पर मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप भी लगा है. ऐसे के  शिकायतकर्ता कपिल कुमार,वरिष्ठ निजी सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी बॉबी पँवार सहित उनके अन्य दो साथियों के खिलाफ देहरादून कोतवाली में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है..

मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी: पुलिस

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि आज

कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार 06 नवंबर 2024 को शिकायतकर्ता- कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई..तहरीर में बताया गया की विश्वकर्मा भवन के कार्यालय कक्ष में बॉबी पंवार नाम के व्यक्ति द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ सचिव आवास व उनके स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली- गलौच की गई.इसके अलावा उन्हें डराते धमकाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई..शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में – मुकदमां अपराध संख्या 475/24 धारा 115(2), 352,351(3), 121(1), 132,221 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.वही दूसरी ओर पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराया गया है.अब आगे साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का विज्डम स्कूल ने किया सम्मानित

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999