पटवारी पेपर लीक में SIT को एक और बड़ी सफलता ,अब इस नकल माफिया को दबोचा

खबर शेयर करें -

यूकेपीएससी पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी का अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में एसआईटी ने एक और नकल माफिया को गिरफ्तार किया है।

पटवारी पेपर लीक कांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी डेविड को आखिरकार एसआइटी ने गिरफ्तार कर लिया है। डेविड की गिरफ्तारी भगवानपुर क्षेत्र से की गई है। वह साल 2021 में वन दरोगा भर्ती मामले में भी जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडे उड़कर पहुंचे उत्तरकाशी, जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां


बता दें कि अब केवल एक आरोपित संजय धारीवाल एसआइटी की पकड़ से बाहर चल रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और जेई-ऐई पेपर लीक मामले में पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल निवासी मोहम्मदपुर जट और डेविड निवासी बाकरपुर लक्सर की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।


पटवारी पेपर लीक प्रकरण में S.I.T. ने की एक और गिरफ्तारी, 50000/- के इनामी अभियुक्त को भगवानपुर क्षेत्र से दबोचा नौकरी के नाम पर ठगी मामले में अभियुक्त के खिलाफ लक्सर में है मुकदमा दर्ज वर्ष 2021 में वन दरोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में कोतवाली रुडकी में दर्ज मुकदमें में ब्लूट्रुथ के जरिए नकल कराने के आरोप में जा चुका है जेल S.I.T. की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है, हमारा लक्ष्य हर दोषी को सलाखों के पीछे भेजना है – एसएसपी अजय सिंह

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  48 वर्षीय मां घर से हुई गायब,अनहोनी होने की सता रही आशंका, पत्रकार बेटे ने लगाई पुलिस से गुहार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999