आंगन में खेल रही थी बच्ची, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

.
आंगन में खेल रही थी बच्ची
घटना वसंत विहार थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यहां एक परिवार किराये पर रहता था। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह घर में अपनी तीन साल की बेटी के साथ अकेली थी। उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। महिला ने बताया की उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी। अचानक बच्ची के रोने की आवाज आने लगी।

यह भी पढ़ें -  रामनगर परगने के लेटी, चोपडा एवं रामपुर फारेस्ट गांव को राजस्व गांव में सम्मलित किये जाने हेतु समिति द्वारा संस्तुति शासन को भेजी गई।

पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास
महिला ने बताया जब उसने बाहर जाकर देखा तो उसकी बेटी के रोने की आवाज पड़ोसी के कमरे से आ रही थी। उसने वहां जाकर देखा तो उसका पड़ोसी संधोन पासवान उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  केंद्र ने दिया नैनीताल के रामगढ़ में ये बड़ा तोहफा,

आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement