देश की सेवा करते हुए एक और लाल हुआ शहीद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां देश की सेवा करते हुए उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी 9वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान भाग सिंह  के श्रीनगर- लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान शहीद हो गए हैं। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।  वहीं साथ ही परिवार के साथ गांव में भी मातम का माहौल छा गया है।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला सभागार में सम्पन्न हुई

सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखण्ड के वीर सपूत, चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी, 9 गढ़वाल राइफल के जवान भाग सिंह जी के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर माँ भारती की सेवा के दौरान शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धीराज सिंह गर्ब्याल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के 10 विद्यालयों में आपदा प्रबन्धन एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999