लोकसभा चुवान से पहले उत्‍तराखंंड में कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -


लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।


माना जा रहा है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने देहरादून, लैंसडौन पौड़ी क्षेत्र की करीब दस हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है

Advertisement