देहरादून में फिर गोलीकांड!, दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। गोलीकांड का मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी में जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों में युवक को गोली मारी।देहरादून के सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
दरअसल राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। व्यक्ति जिम से बाहर निकल रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह से हुई है। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Delhi Assembly Election 2025: माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर मतदान केंद्र पहुंचे केजरीवाल, परिवार के साथ डाला वोट
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999