
हल्द्वानी 5 मई 2026 सवि।
अतुल कुमार पाण्डेय
निदेशक
आरसेटी नैनीताल हल्द्वानी ने अवगत कराया कि
बैंक ऑफ़ बड़ौदा-आरसेटी नैनीताल (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी) में 18 से 50 वर्ष के लोगों के लिए 31 दिनों की महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 11मई 2026 से शुरू हो रहा है। उन्होंने इच्छुक लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के लिए वह 10 मई .2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की 75% सीटे (25 सीटे) ग्रामीण क्षेत्र के BPL परिवार के सदस्यों, NRLM के समूह (SHG) के परिवार के सदस्यों तथा मनरेगा परिवार के सदस्यों के लिए आरक्षित है। यह आवासीय प्रशिक्षण (रहने खाने की निःशुल्क सुविधा)पूर्णतः नि:शुल्क हैं। वह इस संबंध में दूरभाष नंबर – 05946 – 266095, व मोबाइल नंबर 8477009546, 9756947425, 84449692209, 8630886903 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


