युवा समाजसेवी सोनू पांडे के असामयिक निधन से क्षेत्र शोकाकुल

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता के इंद्रा नगर 1 निवासी युवा समाजसेवी एवं जनप्रिय व्यक्तित्व सोनू पांडे का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद देर शाम उनका निधन हो गया। घटना के कारणों को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं, जबकि संबंधित एजेंसियां मामले की आवश्यक जांच और कार्रवाई में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में बड़े पद खाली, अध्यक्ष समेत 4 पदों पर मांगे आवेदन

महज 30 वर्ष की आयु में सोनू पांडे का यूं असमय चले जाना परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। अपने सहज, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों और जनसरोकारों से जुड़े रहने वाले सोनू ने कम उम्र में ही लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: 660 MW किशाऊ बांध परियोजना पर आज होगी बड़ी बैठक, इन छह राज्यों के बीच होगा MoU

उनके निधन से बिंदुखत्ता सहित पूरे लालकुआं क्षेत्र में शोक का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999