आर्यन हेली कंपनी के दो प्रबंधकों पर केस दर्ज, समय से पहले भरी थी उड़ान

खबर शेयर करें -
Kedarnath Helicopter Crash UTTARAKHAND NEWS aryan aviation

केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर हादसों को लेकर सरकार ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. बीते रविवार को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में ताजा कार्रवाई में आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

समय से पहले भरी थी हेलीकॉप्टर ने उड़ान

बता दें यह मुकदमा सोनप्रयाग पुलिस थाने में दर्ज हुआ है. जिसमें आरोप है कि कंपनी ने निर्धारित स्लॉट से पहले ही उड़ान भर कर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA ) के नियमों की अवहेलना की थी. सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंप दी है.

यह भी पढ़ें -  हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास!, ईसाई धर्म का प्रचार करती पकड़ी गई महिलाएं

DGCA को दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश

सरकार ने DGCA को केदारनाथ घाटी में चल रही सभी हेलीकॉप्टर गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए है. साथ ही कंपनी ने रविवार सुबह हेली क्रैश में जान गंवाने वाले हर यात्री के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999