हल्द्वानी में सरेआम होटल मालिक और ज्योतिष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…….

खबर शेयर करें -

होटल मालिक और ज्योतिष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हल्द्वानी। कभी-कभी दूसरों के झगड़ों में कूदना मनुष्य को भारी पड़ जाता है, यहां रोडवेज बस स्टेशन के पास दो युवकों के झगड़े में कूदना जीजा-साले को महंगा पड़ गया।

युवकों ने साथियों संग मिलकर होटल मालिक जीजा व ज्योतिष साले को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  तेज बुखार ने ली डीजे संचालक की जान,एक माह बाद था विवाह……

काठगोदाम की श्रमिक बस्ती निवासी खगेश चंद्र लोहनी बेस अस्पताल के पास होटल चलाते हैं। उनका साला त्रिलोक ज्योतिष है। शनिवार रात वह होटल बंद करके घर की ओर जा रहे थे। पास में ही गन्ने का जूस और बर्फ के गोले का ठेला लगाने वाले आपस में मारपीट कर रहे थे। खगेश बीच-बचाव में गए, तो दोनों युवक उनसे भिड़ गए। त्रिलोक

यह भी पढ़ें -  मसूरी में दर्दनाक हादसा, पार्क करने के दौरान खाई में गिरी कार, दो की मौत

भी पहुंचा तो उनकी ओर से भी 10-12 युवक पहुंच गए। खगेश व त्रिलोक को टैंपो स्टैंड से ई-रिक्शा स्टैंड तक सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। गन्ने के डंडे व पत्थर बरसाए। बाद में घायल जीला-साले को उपचार के लिए लोगों ने बेस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगों ने निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला के साथ हल्द्वानी खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999