उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज

खबर शेयर करें -

आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
UIDAI ने नाम में सुधार और बदलाव के लिए तय की नई दस्तावेजी प्रक्रिया

नई दिल्ली। आधार कार्ड में नाम में बदलाव या सुधार कराने वाले लोगों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दस्तावेजों को लेकर प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। अब हर तरह के नाम परिवर्तन के लिए एक समान दस्तावेज मान्य नहीं होगा। नाम में बदलाव की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग पहचान प्रमाण और शपथपत्र प्रस्तुत करना होगा।

यह भी पढ़ें -  ऑनलाइन गेमिंग में हारी 25 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या।

छोटी गलती के लिए पहचान प्रमाण जरूरी
यदि आधार में नाम की वर्तनी में मामूली गलती है, नाम में मध्य या उपनाम जोड़ना अथवा हटाना है या नाम का क्रम बदलना है, तो इसे छोटा बदलाव माना जाएगा। ऐसे मामलों में वैध पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। नाबालिग के मामले में परिवार के मुखिया के आधार पर संबंध प्रमाण का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

शादी या तलाक के बाद नाम बदलने पर प्रमाण जरूरी
शादी के बाद उपनाम या नाम में बदलाव कराने के लिए पहचान प्रमाण के साथ शपथपत्र देना होगा। इसमें स्पष्ट करना होगा कि नाम में परिवर्तन विवाह के कारण किया जा रहा है। विवाह प्रमाणपत्र को भी स्वीकार किया जा सकता है। इसी तरह तलाक के बाद उपनाम बदलने पर संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

यह भी पढ़ें -  खटीमा : जंगल में मिला महिला का अधजला शव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

आधार ऑपरेटर की गलती पर अलग प्रक्रिया
यदि सही दस्तावेज देने के बावजूद आधार बनाते या अपडेट करते समय ऑपरेटर से नाम गलत दर्ज हो गया है, तो इसके लिए अलग प्रक्रिया लागू होगी। ऐसे मामलों में संबंधित दस्तावेजों के आधार पर नाम में सुधार कराया जा सकेगा।

पूरा नाम बदलने पर गजट जरूरी
यदि कोई व्यक्ति अपना पूरा नाम बदलना चाहता है और इससे उसकी पहचान में बड़ा बदलाव होता है, तो इसे बड़ा बदलाव माना जाएगा। ऐसे मामलों में केंद्र या राज्य सरकार की ओर से जारी गजट अधिसूचना के साथ पहचान प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। UIDAI की नई व्यवस्था का उद्देश्य नाम परिवर्तन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और गलत तरीके से पहचान बदलने की संभावनाओं को रोकना है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999