देहरादून में ट्रिपल मर्डर, आरोपी ने पेचकस से की तीनों की हत्या

खबर शेयर करें -

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक में ट्रिपल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसा। आरोपी ने घर में मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में पति-पत्नी समेत उनकी घरेलू सहायिका की मौत हो गई।

जगहेंखोजें

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
dehradun TRIPLE MURDER

मृतकों की पहचान 85 साल के रमेश कपूर, 76 साल के रजनी कपूर और 45 साल के घरेलू सहायिका शीला के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने तीनों को पेचकस से हमला कर मौत के घाट उतारा।

तीनों को हमले के बाद कारनेशन अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने स्थल की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -  अब कुत्तों को भी होगी उम्रकैद की सजा!, कुत्ते के काटने पर सख्त नियम लागू

खबर को अपडेट किया जा रहा है….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999