पैर फिसलने के कारण रानीखेत पुल के आस-पास गिरे दो व्यक्तियो की चौकी खैरना पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सकुशल रेस्क्यू से बचाई जा सकी जान

खबर शेयर करें -


आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को खैरना, रानीखेत पुल से एक व्यक्ति पूरन सिंह नेगी, पुत्र भगवंत सिंह नेगी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कोट खुशाल पातली थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा जो नवनिर्मित रानीखेत पुल से लड़खड़ा कर नीचे नदी में गिर कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा जब चौकी खैरना पुलिस को सूचना दी गई तो उप निरीक्षक दिलीप सिंह चौकी प्रभारी खैरना के नेतृत्व में चौकी खैरना पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उपरोक्त घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर हायर सेंटर भिजवाया गया।

आपको बता दे कि इससे पूर्व कल दिनांक 20 फरवरी को प्रातः लगभग 6:00 बजे भी एक बस कंडक्टर अफजाल अली पुत्र अकबर अली उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मुंडिया थाना बाजपुर उधम सिंह नगर जो रानीखेत पुल के आसपास नीचे नदी में शौच के लिए उतरा था जिसका पैर फिसलने के कारण वह भी नदी के गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची चौकी खैरना पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गई।
चौकी खैरना पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं कुशल रेस्क्यू से विगत 2 दिनों में दोनों की जान बचाई गई जिसके स्थानीय लोगों द्वारा चौकी पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  रेरा के विरोध में अन्नदाताओं ने अपनी मातृभूमि की मिट्टी को लेकर गोलज्यू दरबार में लगाई अर्जी

पुलिस की रेस्क्यू टीम में

1 उप निरीक्षक दिलीप सिंह चौकी प्रभारी खैरना
2 आरक्षी प्रयाग जोशी सहित चौकी में नियुक्त अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

                  *मीडिया सेल*
               *जनपद नैनीताल*।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999