प्यार में अंधी बहू ने सास पति की हत्या लाश के टुकड़े फ्रिज में रखे टुकड़ों को एक-एक कर लगाए ठिकाने

खबर शेयर करें -

हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने में मददगार फ्रिज

असम के गुवाहाटी से दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बंदना कलिता नाम की एक महिला ने 7 महीने पहले अपने प्रेमी और एक दोस्त के साथ मिलकर ​पति व सास की निर्मम हत्या कर दी। फिर उनके शवों के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए पॉलिथिन में शवों के टुकड़े डालकर उन्हें मेघालय की पहाड़ियों से नीचे फेंक दिया। पुलिस को गुवाहाटी डबल मर्डर केस का पता रविवार (19 फरवरी 2023) को चला। आरोपित बंदना कलिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने पिछले साल 17 अगस्त को अपने आशिक और एक दोस्त की मदद से पति अमरज्योति डे व सास शंकरी डे की हत्या की थी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि अपने पति और उसकी माँ को मारने और काटने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मेघालय की पहाड़ियों में उनके शवों के टुकड़े फेंक दिए थे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जाँच जारी है। अपराध का मकसद महिला का अवैध संबंध और संपत्ति का लालच था।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा हिंसा में नैनीताल पुलिस की बडी कार्यवाही, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

अमरज्योति डे और बंदना कलिता गुवाहाटी शहर के पूर्वी हिस्से नरेंगी में रह रहे थे। कुछ सालों तक दोनों की शादी काफी अच्छी चली। लेकिन जब अमरज्योति को पता चला कि बंदना का धनजीत डेका नाम के एक युवक के साथ संबंध है, तो इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होने लगे। दूसरी ओर, अमरज्योति की माँ शंकरी डे का शहर के बीचों बीच चाँदमारी इलाके में पाँच मंजिला मकान था। एक मंजिल पर वह अकेली रहती थी, जबकि चार मंजिल किराए पर दे रखा था। किराया शंकरी डे का भाई इकट्ठा करता था। यह बात बंदना को बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में 15 हजार करोड़ का MOU साइन, 1000 लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

बताया जाता है कि अमरज्योति और बंदना तलाक लेने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन सात महीने पहले बंदना ने नूनमती थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति और सास गायब हैं। पुलिस ने जाँच शुरू की, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। कुछ समय बाद, बंदना ने पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि शंकरी डे का भाई उसके पाँच बैंक खातों में रखे पैसों का दुरुपयोग कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  रेट कम करने से आक्रोशित खनन कारोबारियों ने लालकुआं और बरेली रोड के सभी गौला गेटों को बंद कर कई क्रशरों की बिक्री रोकी,देखे एक्सक्लूसिव वीडियो

यह उसके लिए एक बड़ी गलती साबित हुई। जब पुलिस ने बैंक खातों की जाँच की,तो पाया कि बंदना कलिता ने खुद एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी सास के बैंक खाते से पाँच लाख रुपए निकाले थे। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। आगे की जाँच में उसके खिलाफ और सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे 19 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने मेघालय से शवों के कुछ हिस्से भी बरामद किए हैं। शंकरी डे का सिर कटा शव बरामद किया गया है, साथ ही एक पॉलीथिन बैग में कुछ कंबल और कपड़े भी मिले हैं। शव का हाथ और सिर गायब है। अमरज्योति डे का शव अभी तक नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999