दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही हंगामा, कार से उतरने से किया मना, उल्टे पांव मायके लौटी, कारण जान हो जाएंगे हैरान

खबर शेयर करें -


शादी विवाह की खबरें अक्सर चर्चा बटोरती हैं। अक्सर शादी के दौरान या मंडप में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि खुशियों की जगह हंगामा मच जाता है, मगर यहां हंगामा मचा, शादी के बाद। वह भी तब, जब दुल्हन विदा होकर सुसराल पहुंची। दुल्हन ने कार से उतरने से मना कर दिया और उल्टे पांव मायके लौट गई। उसने जो कारण बताया, उसे सुनकर लोग भौचक्के रहे गए।

मुरादाबाद गई थी बारात
बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव निवासी युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचे, जिसके बाद सभी रस्में हंसी-खुशी के माहौल में हुई। दुल्हन पक्ष ने भी बारात का खूब सत्कार किया। रविवार सुबह बेटी को स्वजनों ने दूल्हे के साथ भीगी पलकों के साथ विदा भी कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो हंगामा मच गया।

यह भी पढ़ें -  भीमताल और नकुचियाताल में उतारी जाएंगी हाइड्रो फिलर, पर्यटक लेंगे आनंद


दुल्हन बोली- दूसरे युवक से कराया निकाह
दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने पर सभी लोग घर के नए मेहमान के स्वागत को उत्सुक थे और उन्हें गृह प्रवेश कराने के लिए कार से उतारने लगे तो दुल्हन से कार से उतरने से ही मना कर दिया। उसकी बातें सुनकर दूल्हा और दूल्हे के स्वजन चौंक पड़े।

दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, मगर शादी किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई।पंचायत बैठी, हुआ ये फैसला
बेटी के मायके पहुंचने पर लोग हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें -  डीएम की अध्यक्षता में आज स्थानीय होटल, ग्राम पंगोट, नैनीताल में स्वच्छता एवं सोलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के सम्बन्ध में आयोजित

कारण पूछने पर उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो इसका पता चला। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999