यूनाइटेड वे संस्था द्वारा 10 बैड आईसीयू किए गए सुशीला तिवारी अस्पताल को भेंट,वर्चुअल माध्यम से किया अपर जिला अधिकारी अशोक कुमार ने शुभारंभ

खबर शेयर करें -

सुशीला तिवारी चिकित्सालय को यूनाइटेड वे संस्था द्वारा 10 बैड आईसीयू भेंट की गई जिसका वर्चुवल के माध्यम से शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी श्री अशोक जोशी द्वारा किया गया। श्री जोशी ने कहा चिकित्सालय को 10 आईसीयू बैड मिलने से कोविड 19 से ग्रस्त बीमार लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा वही भविष्य में चिकित्सालय को तैयारी करने मे मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से कोरोना संक्रमण पर काबू पा सकते है तथा 10 आईसीयू बैड निश्चय ही संक्रमित लोगों के इलाज के लिए काम आयेंगे। उन्होने सम्बन्धित संस्था द्वारा 10 आईसीयू बैड दिये जाने पर आभार व्यक्त किया।
यूनाईटेड वे आफ हैदराबाद संस्था के आशीष व रेखा श्रीनिवासन ने कहा कि यूनाइटेड वे आफ हैदराबाद कोविड 19 के हिस्से के रूप मे हमारे दाताआंे और कार्यान्वयन भागीदारों द्वारा कोविड 19 परीक्षण और नैदानिक उपकरणों को शुरू करने में आगे रहे है। उन्होने कहा दूसरे चरण के दौरान हमने स्रोत स्तर पर कोविड से लडने के लिए राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने पर जोर दिया। हम अपने डोनर पार्टनर सेल्सफोर्स को उनके उदार समर्थन के लिए धन्यवाद देते है। यह समर्थन न केवल कोविड के खिलाफ लडाई मे बल्कि लम्बे समय मे इन अस्पतालांे की गहन देखभाल की जरूरतों को पूरा करने मे भी लम्बा रास्ता तय करेगा।
इस अवसर पर सह संस्थापक श्रीकांत नधामुनि ने कहा कि स्थानीय स्तर पर चिकित्सा बुनियादी ढांचे को और बेहतरी के लिए आईसीयू बैड कारगर होंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य सुशीला तिवारी डा. सीपी भैसोड़ा तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी उपस्थित थी।


ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2022 के समापन दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला द्वारा किया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999