एएसआई को चोरी की जांच करते-करते आरोपी महिला से दोस्ती पड़ी भारी

खबर शेयर करें -

चोरी के मामले में आरोपी महिला से दोस्ती करना एक एएसआई को भारी पड़ गया। आरोपी महिला ने एएसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए शाहदरा डीसीपी कार्यालय में शिकायत कर दी। जांच के बाद एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच गांधी नगर एसीपी चंद्रकांता को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले एएसआई की तैनाती मानसरोवर पार्क थाने में थी। इलाके में एक चोरी की वारदात में उपरोक्त महिला के साथ अन्य आरोपी शामिल थे। मामले की जांच एएसआई को सौंपी गई थी। जांच के दौरान एएसआई और महिला के बीच दोस्ती हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फ्लैट पर मिलना जुलना शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि एएसआई ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद एएसआई का आनंद विहार थाने में ट्रांसफर हो गया। आरोप है कि एएसआई ने उससे दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी। इससे नाराज होकर आरोपी महिला ने एएसआई के खिलाफ शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-अंकिता हत्याकांड के आरोपी का भाई ओबीसी आयोग पद से बर्खास्त

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999