वर्तमान में उत्तराखंड के सबसे सीनियर पुलिस अधिकारी हैं दीपम सेठ, संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें -

दीपम सेठ

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।  वर्तमान में दीपम सेठ उत्तराखंड के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। उत्तराखंड के साथ ही वो उत्तर प्रदेश में भी कई अहम जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं।

उत्तराखंड के सबसे सीनियर अधिकारी हैं दीपम सेठ

उत्तराखंड के नए डीजीपी दीपम सेठ बन गए हैं। वर्तमान में दीपम सेठ उत्तराखंड के सबसे सीनियर पुलिस अधिकारी हैं। बता दें कि डॉ. दीपम सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर हुआ। अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने यहीं से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीआईटीएस पिलानी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 1995 में भारतीय पुलिस सेवा में आए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौके पर मौत

साल 1997 में उन्होंने अंबेडकर विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त की। इसके साथ ही साल 2022 में उन्होंने “Policing of Mega Events” पर पीएचडी की डिग्री भी हासिल की। अब तक की अपनी सेवा के दौरान दीपम सेठ ने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है।

13वें पुलिस महानिदेशक बने दीपम सेठ

दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस में 13वें पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। बता दें कि वो उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। महानिदेशक बनाए जाने से पहले वो प्रतिनियुक्ति पर थे। साल 2019 से दीपम सेठ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने से पहले ही उनको वापस लिया गया। उन्होंने करीब छह साल तक SSB में प्रतिनियुक्ति पर काम किया। जिसके बाद उन्हें डीजीपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:मतदान केंद्र पर फूट-फूटकर रोईं विधायक ममता राकेश, धरने पर बैठीं -देखे-VIDEO

निभा चुके हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

उत्तराखंड पुलिस के मुखिया बनने से पहले दीपम सेठ कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। एसएसपी नैनीताल, डीआईजी गढ़वाल रेंज, और आईटीबीपी में आईजी रहते हुए उन्होंने उत्कृष्ट काम किया। इके साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के कोसोवो मिशन में भी सेवाएं दी हैं।

उन्हें संयुक्त राष्ट्र मेडल और बार से सम्मानित भी किया गया था। उन्हें भुवनानंद मिश्र मेमोरियल ट्रॉफी (1996), Esprit de Corps मेडल (1995) और 2021 में राष्ट्रपति द्वारा “विशिष्ट सेवा पुलिस पदक” भी प्रदान किया जा चुका है। आईटीबीपी में सेवा देने के दौरान उन्हें DG’s Insignia और High Altitude Medal से भी नवाजा जा चुका है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999