मंदिर में शराब पीने से टोका तो कर दी महंत व शिष्य की हत्या, दो सगे भाईयों के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

खटीमा। ऊधम सिंह नगर के भारामल बाबा मंदिर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने 24 दिन बाद खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों और एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मंदिर में शराब पीने से टोकने पर आरोपियों ने महंत और उनके शिष्य की हत्या की थी। मंदिर से चोरी किए गए महंत के इंटरनेट डोंगल की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

खटीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर सुरई रेंज के जंगल में स्थित भारामल बाबा मंदिर के महंत हरि गिरी महाराज (58), मूल निवासी गांव कासिमपुर तहसील बिसलपुर जिला पीलीभीत (यूपी) और उनके शिष्य रूप सिंह (48) निवासी बग्घा 54 खटीमा की बीती चार जनवरी को हत्या कर दी गई थी। आरोपी, सेवादार नन्हे को भी गम्भीर रूप से घायल कर गए थे, जिसकी बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रविवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार रात कालीचरण और रामपाल पुत्रगण बिहारी लाल निवासी रामलीला कॉलोनी सुनगढ़ी, पीलीभीत हाल निवासी बरखेड़ा बीसलपुर व पवन कुमार पुत्र जींसुखलाल निवासी राजीव कॉलोनी, सनगढ़ी पीलीभीत को गिरफ्तार किया है। कालीचरण पूर्व में भारामल सिद्धपीठ में सेवादार रह चुका है। बीती 25 दिसंबर को रामपाल और पवन मंदिर में आयोजित भंडारे में पहुंचे थे। वहां शराब पीने पर महंत हरिगिरी ने उन्हें डांटकर भगा दिया था। इसी को लेकर महंत से रंजिश रखने लगे थे। मंदिर में आए चढ़ावे पर भी उनकी नजर थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Breaking: युवक ने नाम बदलकर हिन्दू रीति-रिवाज से की शादी, पता चला असली नाम, तो पैरों तले खिसक गई जमीन, मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999