उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट खत्म, मूल तैनाती पर लौटेंगे अधिकारी-कर्मचारी

खबर शेयर करें -

 

attachments-ended-in-uttarakhand-health-department

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से विभिन्न जिलों और कार्यालयों में अटैच चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को अब उनके मूल तैनाती स्थल पर वापस भेजा जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट खत्म

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में 31 मार्च 2026 तक किए गए सभी समायोजन आदेश तत्काल प्रभाव से समाप्त माने जाएंगे। इसके तहत मंडल और जिला स्तर पर संबद्ध अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकदिवसीय दौरे पर इस कार्यक्रम में आ रहे उत्तराखंड

समय पर नहीं पहुंचे मूल तैनाती पर तो रुकेगा वेतन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने निर्धारित अवधि के भीतर अपने मूल तैनाती स्थल पर योगदान नहीं दिया तो जून 2026 माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल : सरकार ने दिया धनतेरस पर गिफ्ट, कर्मचारियों को अवकाश का तोहफा
Attachments ended in Health Department
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट खत्म
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999