नशे के खिलाफ प्रहार : पुलिस ने किया दो चरस तस्करों को गिरफ्तार, लाखों में बताई जा रही कीमत

खबर शेयर करें -
news Uttarakhand

उधमसिंह नगर पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार लगातार जारी है. पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 किलो से अधिक अवैध चरस बरामद की है. जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.

पुलिस ने किया दो चरस तस्करों को गिरफ्तार

पुलिस जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. एसएसपी के निर्देश पर बीते बुधवार को पुलिस ने पंतनगर क्षेत्र से चार किलो 35 ग्राम अवैध चरस के साथ दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद अवैध चरस की कीमत आठ लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है.

यह भी पढ़ें -  100 रु. खर्च कर तीन लाख में बेची जा रही थी कैंसर…

करोड़ों की नशीली सामग्री बरामद कर चुकी है पुलिस

बता दें पुलिस ने एक सितम्बर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 तक उधमसिंह नगर से दो करोड़ से अधिक की अवैध नशीली सामग्री बरामद की है. इसके साथ ही 36 मुक़दमे दर्ज कर 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार नशा तस्करों के विरुद्ध ये कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एंबुलेंस, चार्जर और गैंगरेप…. चाय वाले के झांसे में आ गई अफसर की बेटी, लखनऊ की दिलदहला देने वाली वारदात की पूरी कहानी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999