हरिद्वार में पुलिस पर हत्या का प्रयास!, स्कॉर्पियो से किया पीछा और फिर…

खबर शेयर करें -

Haridwar News: हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। दरअसल जब उत्तर प्रदेश की पुलिस की टीम धोखाधड़ी में फरार आरोपी संजय को गिरफ्तार करने के लिए ज्वालापुर पहुंची, तभी ये भयानक हमला हुआ। पुलिस जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए जे जा रही थी, तभी संजय के बेटे ईशांत ने अपने साथियों के साथ पुलिस का पीछा किया। इसी बीच उसने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया।

हरिद्वार में पुलिस पर जानलेवा हमला!, स्कॉर्पियो से किया पीछा और फिर… Haridwar News
आरोपी के बेटे ईशांत और उसके साथियों ने थार और दूसरी स्कॉर्पियो कार से पुलिस कार का पीछा करने के बाद जानबूझकर करई बार टक्कर मारी। इस टक्कर से पुलिस कर्मियों की जिंदगी खतरे में आ गई। जब पुलिस ने टक्कर लगने पर वाहन को रोका, तो आरोपियों ने घेराबंदी कर मारपीट करने की भी कोशिश की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड…खड़कपुर मोटाहल्दू में शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट -हल्दूचौड़ पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिसकर्मी और कांस्टेबल हुए घायल
इसी हमले में पुलिसकर्मी और कांस्टेबल घायल हो गए। उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, महिला सिपाही प्राची, सिपाही अनिल कुमार तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने टोटल 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें आरोपी का बेटा और कई अन्य शामिल हैं। मामले में संजय का बेटा ईशांत शिवम मलिक और अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बारी फरार आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर परिवहन निगम, सीएम धामी ने दिए थे निर्देश

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा किया दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालना, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और अप्राकृतिक वाहन चलाना जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999