घर में घुसकर सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -



नैनीताल : सरोवर नगरी नैनीताल में अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। हल्द्वानी के एक युवक ने दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। युवतियों ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ क मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  ढाई लाख में बेचने के लिए किया था बच्चे का अपहरण ,पुलिस ने साजिश से ऐसे उठाया पर्दा


जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी नरेन्द्र बिष्ट नाम के युवक ने तल्लीताल निवासी एक सफाई कर्मी के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसमें सफल नहीं हुआ तो उसने सफाई कर्मी की 20 वर्ष दूसरी बेटी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोचने की कोशिश की। युवक ने पुलिस के साथ ही अभद्रता कर मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां सड़कों पर गिर रहे बोल्डर, मौत


स्थानीय लोगों और परिजनों ने किसी तरह युवक को घर से बाहर निकाला। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र बिष्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999