दून में B.tech की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान,सुसाइड…

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड : देहरादून के सुद्धोवाला स्थित BFIT कॉलेज में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीटेक प्रथम वर्ष की 17 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतका पंजाब की रहने वाली थी और कॉलेज परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि गुरुवार सुबह वह अपनी तीन रूममेट्स के साथ क्लास के लिए गई थी, लेकिन पहली क्लास के बाद वह वापस हॉस्टल लौट आई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-जबरन धर्म परिवर्तन और फर्जी दस्तावेजों के सहारे विवाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने, बहन ने दर्ज कराई शिकायत

दोपहर में जब बाकी छात्राएं लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर आवाज देने और फोन करने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो वार्डन को सूचना दी गई।

इसके बाद मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो छात्रा दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में आज जमकर होगी बारिश-बर्फ़बारी, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

एसओ कुंदन राम ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है, और उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999