उत्तराखंड: यहाँ बांग्लादेशी महिला हुई गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


–
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। महिला का नाम रजिया बेगम है…जो बिना वैध वीजा के गदरपुर क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस और खुफिया एजेंसी की जांच के बाद उसे डिटेन किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, रजिया वर्ष 2019 में वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए बांग्लादेश से भारत आई थी। यहां उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से गदरपुर निवासी नाजिम कुरेशी से हुई…जिसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। रजिया कुछ समय के लिए वापस बांग्लादेश गई, फिर वीजा लेकर दोबारा भारत लौटी।

यह भी पढ़ें -  PNB के ATM में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

हालांकि 2020 के बाद उसका वीजा और 2024 में पासपोर्ट की वैधता खत्म हो गई…इसके बावजूद वह भारत में रह रही थी। 2022 से 2025 तक वह हरियाणा में पति के साथ रही…फिर गदरपुर आकर बस गई।


अब पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया है और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  स्वर्ण शक्ति संगठन ने UGC बिल को लेकर खोला मोर्चा, किया बड़े आंदोलन का ऐलान

सूत्रों के अनुसार रजिया को 18 अक्टूबर को बांग्लादेश बॉर्डर पर ले जाकर वहां डिपोर्ट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999