Baba Tarsem Singh Murder : आरोपियों की तलाश में पुलिस, बॉर्डर पर अलर्ट, नेपाल भाग सकते हैं हत्यारे

खबर शेयर करें -




उधमसिंह नगर में नानकमत्ता के डेरा प्रमुख Baba Tarsem Singh Murder की हत्या करने वाले आरोपी बाइक से ही उत्तरप्रदेश के रास्ते से नेपाल भागने की फिराक में हैं। ऐसे में पुलिस की अलग-अलग टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारों की तलाश में लगी हुई है। बता दें दोनों आरोपियों की तलाश हो चुकी है। शातिर अपराधियों पर पुलिस ने 25–25 हजार रुपए के ईनाम भी घोषित किया है।

पुलिस ने किए आरोपियों के पोस्टर जारी
पुलिस ने बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों पर 25–25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर दोनों वांछित बदमाशों के पोस्टर जारी किए हैं। न्यायालय ने दोनों शातिर अपराधियोंपर गैर जमानतीय वारंट भी जारी किया है। पुलिस आरोपियों के पीछे लगी हुई है। बता दें पुलिस की 15 टीमें हत्यारों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित

शूटरों के नेपाल भागने की आशंका
जानकारी के मुताबिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि बाइक सवार शूटर पीलीभीत के रास्ते बिसलपुर शाहजहांपुर की ओर भाग रहे हैं। इस पर पुलिस की दो-तीन टीम उनका पीछा करते हुए पीलीभीत पहुंची। वहां मिले फुटेज के आधार पर पुलिस टीम शूटरों का पीछा कर रही है। आशंका है कि बदमाश लखीमपुर खीरी के रास्ते नेपाल की ओर भाग सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने नेपाल से सटे बार्डर पर भी अलर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  फरार आरोपी मुकेश बोरा के पैतृक समेत दो घरों की कुर्की

जल्द गिरफ्तार होंगे बाबा के हत्यारे : SSP
जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दोनों शूटर की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कीअलग-अलग टीमें दबिश दे रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोचे चार शराब तस्कर, मतदाताओं को रिझाने के लिए होना था इस्तेमाल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999