Badrinath Highway Accident: चारधाम यात्रियों की बस पर गिरा बोल्डर, एक श्रद्धालु की मौत, 2 घायल

खबर शेयर करें -

 

Accident on Badrnath Highway

Badrinath Highway Accident: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीपलकोठी के पास चारधाम यात्रियों की बस पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई। जबकि दो श्रद्धालु गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Badrinath Highway पर यात्रियों की बस पर गिरा बोल्डर

घटना शुक्रवार शाम करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में 32 यात्री सवार थे भनेरपानी में पहाड़ी से छिटककर एक भारी भरकम बोल्डर बस पर आ गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो यात्री गंभीर घायल बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग-बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लगी गोली ,आईसीयू में भर्ती

एक श्रद्धालु की मौत, 2 घायल

मृतका की पहचान रेनू (26) निवासी कानपूर के रूप में हुई है। जबकि पप्पू मिश्रा निवासी कानपूर और तन्नु निवासी गुड़गांव सिंह घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999