बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस की कई बोगी पटरी से उतर पलटी, कई घायल

खबर शेयर करें -

राजस्थान:बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3:27 बजे जोधपुर डिवीजन के राजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के बेपटरी होने से 11 बोगियां प्रभावित हुई हैं, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जानकारी के मुताबिक कई यात्री मामूली रूप से घायल ​हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआर के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर से राहत ट्रेन मौके पर भेज दी गई है. जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे आज सुबह 03.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य डिरेल ।

यह भी पढ़ें -  शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार


हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है घटना (Bandra Jodhpur Express derailed) की सूचना पर रेलवे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।

हेल्पलाइन नंबर जारी- रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जोधपुर हेल्पलाइन नंबर- 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646. पाली- 02932250324. इनके अलावा भी 138 और 1072 पर भी घटना की जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  यूथ कांग्रेसियों ने कोरोना की ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

फिलहाल, जोधपुर से राहत ट्रेन को मौके पर रवाना कर दिया गया है. इस ट्रेन के पहुंचने के बाद वास्तविक स्थिति सामने आएगी. उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. डीएआरएम-एडीआरएम राहत बचाव गाड़ी के साथ मंडल के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं. कंट्रोल कक्ष से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हिंदू नाम से हल्द्वानी के मॉल में काम करने वाले दूसरे धर्म के युवक ने सहकर्मी युवती को प्यार के झांसे में फंसा कर किया दुष्कर्म

,आरएएफ,आरपीएफ,सीपीएमएफ की 45 कंपनियां संभालेंगी मोर्चा
उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर रेल मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. हादसे के बाद फिलहाल 12 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है और रूट को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने, ट्रैक की जांच होने तक ब्लॉक कर दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999