CM से वार्ता के बाद बार एसोसिएशन की हड़ताल खत्म, DM के खिलाफ खोला था वकीलों ने मोर्चा

खबर शेयर करें -

wakilon ki hadtal khatm

देहरादून बार एसोसिएशन की हड़ताल बीती शाम खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद बार एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।

CM से वार्ता के बाद बार एसोसिएशन की हड़ताल खत्म

बता दें बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम आवास में बीती धाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की थी। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी के आश्वासन के बाद बार एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें -  Retro Box Office Collection Day 1: रेट्रो’ ने पहले ही दिन ‘हिट 3’ और ‘रेड 2’ को दी मात, कमाए इतने करोड़

DM और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के बिच हुआ था विवाद

दरअसल 25 मार्च को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में मैसेज दून वैली बनाम सरकार वाद की सुनवाई हुई। इस दौरान अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा ने न्यायालय की कार्रवाई पर टिप्पणियां की थी। जिला मजिस्ट्रेट ने इसे न्यायालय की गरिमा के प्रतिकूल और पेशेवर आचरण का उल्लंघन बताया। जिसके बाद जांच अवधि के दौरान अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के प्रैक्टिस अधिकारों के निलंबन पर विचार का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें -  इसी साल लागू होगी योजना एकल महिला स्वरोजगार योजना, 18 से 50 आयु सीमा की गई है निर्धारित

प्रेमचंद शर्मा ने DM पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

डीएम सविन बंसल की इस कार्रवाई पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि वे बार एसोसिएशन के सात बार अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही चैंबर समिति के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में यदि उनकी ओर से कोई टिप्पणी की गई थी तो डीएम को इसकी सूचना बार एसोसिएशन को देनी चाहिए थी। एसोसिएशन ने डीएम के अधीन आने वाले राजस्व न्यायालय और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। डीएम की कार्रवाई से नाराज होकर एसोसिएशन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। साथ ही डीएम के ट्रांसफर की मांग को लेकर अड़ गए।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999