Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 48 घंटें भारी!, IMD ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather News heavy rain alert uttarakhand weather

Uttarakhand Weather Update 6 june: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां मैदानी इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। तो वहीं पर्वतीय इलाकों में तो बादलों ने मानो अपना डेरा बना लिया हो। अगले 48 घंटे उत्तराखंड के इन जिलों के लिए भारी होने वाली है। आईएमडी ने इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 6-7 जून तक मौसम विभाग ने बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के इन जिलों के लिए 48 घंटें भारी! Uttarakhand Weather Update 6 june

IMD ने उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। 6 और 7 जून को देहरादून, टिहरी, नैनीताल बागेश्वर सहित कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ गरज चमक की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  मशरूम गर्ल दिव्या रावत भाई के साथ गिरफ्तार, लगे हैं ये आरोप

IMD ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी Uttarakhand Weather News

6 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश के साथ-साथ गर्जन की भी संभावना जताई जा रही है। कहीं-कहीं पर ओलवृष्टि भी देखने को मिल सकती है। 40 से से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। मौसम को देखने हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं सात जून को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999