हल्दूचौड़ महाविद्यालय में वृक्षारोपण और शपथ कार्यक्रम

खबर शेयर करें -


लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूजीसी, एनसीटीई के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह के निर्देशन में उन्नत भारत अभियान, ईको क्लब और रैड क्रॉस, बी.एड. विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग एवं हिन्दी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में नीम, आंवला, तुलसी, अमलतास, बेल, बेला, सिल्वर ओक, गुलमोहर, मोरिंगा, चम्पा आदि विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधों का रोपण हर्बल बॉटेनिकल गार्डन और परिसर मे किया गया। एक पेड़ मां के नाम पौधों के सरंक्षण हेतु छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता सिंह द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक-एक पेड़ परिसर और अपने-अपने गांवों में गोद लेने के लिए प्रेरित करते हुए छात्र- छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन हेतु आवश्यक जान‌कारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर यूबीए प्रभारी डॉ. हेम चन्द्र, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला, प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पाण्डे, हरीश चन्द्र जोशी, हेमा जीना, राकेश कुमार, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. सुनीता भंडारी, डॉ. भारत सिंह डोबाल, डॉ. मनोज कुमार जोशी, हरीश जोशी आदि के अतिरिक्त कला, विज्ञान, वाणिज्य और बी.एड. संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत आयोजन और संचालन उन्नत भारत अभियान प्रभारी डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे और डॉ. गीता तिवारी पाण्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999