पंच तत्व में विलीन हुए BC Khanduri, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

खबर शेयर करें -

 

पंच तत्व में विलीन हुए BC Khanduri

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी (BC Khanduri) पंच तत्व में विलीन हो गए हैं। इस दौरान वहां मौजूद क्या आम और क्या खास सभी की आंखें नम थी ।

पंच तत्व में विलीन हुए BC Khanduri

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें -  Navratri 2024 Day 3 Maa Chandra Ghanta Aarti: नवरात्रि का तीसरा दिन, जानें मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र और आरती

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री भवन चंद्र खंडूरी को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री मदन कौशिक, खजानदास, प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी और तीरथ सिंह रावत समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।

19 मई को हुआ था निधन

बता दें बीते मंगलवार यानी 19 मई को पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। खंडूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी निधन की खबर सुनते ही सूबे के मुखिया सीएम धामी छत्तीसगढ़ से उनके आवास पहुंचे और खंडूरी जी को अंतिम विदाई दी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999