चिलचिलाती गर्मी के लिए रहें तैयार: तापमान तोड़ेगा रिकॉर्ड!, Heatwave अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

 

GARMI

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए Heatwave अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 10 जून को कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी देहरादून में ही पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में तपिश अब बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानकों की माने 10 जून यानी आज भी भीषण गर्मी पसीने छुटवाएगी। साथ ही अगले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  पति ने पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतारा ,फिर उठाया खौफनाक कदम

देहरादून जैसे मैदानी क्षेत्रों में Heatwave alert

उत्तराखंड में तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों में देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में Heatwave जैसे हालात बने रहेंगे। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार यानी 11 जून लू के थपेड़े जैसा एहसास होगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999