Champawat Accident: खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार, 5 दोस्त घायल

खबर शेयर करें -

 

champawat accident

Champawat Accident: चंपावत में चल्थी-कठौल मार्ग पर आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच युवक घायल बताये जा रहे हैं।

चंपावत में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार

घटना आज सुबह तड़के करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार चल्थी-कठौल मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। पिथौरागढ़ पुलिस ने बिना समय गए घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत की अध्यक्षता में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में मंडल के कुल 53 मामले आए शिकायतकर्ता के पक्षों को सुनने के पश्चात समिति द्वारा 13 लैंड फ्रॉड केसों पर   एफ आई आर दर्ज कराने के दिए निर्देश

हरियाणा से घूमने के लिए मुनस्यारी आए थे युवक

बताया जा रहा है सभी युवक हरियाणा के सोनीपत से घूमने के लिए मुनस्यारी आए थे। वहां से लौटते वक्त चालक का नियंत्रण खो गया और कार सड़क से फिसलकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कार में पांच युवक सवार थे। जिनमे से तीन की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  बिहार ही नहीं उत्तराखंड में भी बहता है पुल, हल्की बारिश में ही डूबा रपटा पुल

पुलिस ने की पर्यटकों से अपील

पुलिस ने आमजन खासकर पर्यटकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त विश्राम लें, थकान या नींद महसूस होने पर वाहन न चलाएं। साथ ही सुरक्षित स्थान पर रुककर आराम करें। सतर्कता और जिम्मेदारी ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999