Nikay Chunav : निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, आज जारी हो सकती है अधिसूचना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां और भी तेज हो गई हैं। इसी बीच निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है।

निकाय चुनाव की कल जारी हो सकती है अधिसूचना

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। शनिवार देर रात तक भी शहरी विकास निदेशालय ने सभी आपत्तियों का निपटारा किया गया। सूत्रों की मानें तो निदेशालय रविवार को शासन को अपनी रिपोर्ट भेज देगा। जिसके बाद सोमवार को अंतिम अधिसूचना जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  कॉर्बेट में पहली बार दुल्हन की चॉपर से विदाई, वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभर रहा रामनगर

अधिसूचना जारी होते ही प्रभावी हो जाएगी आचार संहिता

उत्तराखंड में जल्द ही निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके साथ ही जल्द ही निकाय चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा। अधिसूचना के जारी होते ही सभी नगर निकायों में आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन में तैनात सभी अधिकारियों और कार्मिकों के दायित्व शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  स्कूलों के आसपास घूम रहे मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक, बाइक सीज कर वसूला जुर्माना

15 जनवरी से पहले हो सकते हैं निकाय चुनाव

प्रदेश में 15 जनवरी से पहले निकाय चुनाव कराने की तैयारी है। बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। पहली बार नेशनल गेम्स उत्तराखंड में होंगे और इनका आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। जिस कारण सरकार इसमें व्यस्त रहेगी। जिस कारण सरकार निकाय चुनाव नेशनल गेम्स के पहले करवाने की कोशिश कर रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999