अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गटका जहर ,मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।
अज्ञात कारणों के चलते एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के सुभाष नगर निवासी 36 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक युवक हरप्रीत सिंह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे, जिसके चलते उन्हें कर्जा हो गया था। कर्जदार उन्हें परेशान कर रहे थे। परिजनों ने भी कर्जदारों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी द्वारा ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखण्ड से प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु आवंटित की धनराशि

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999