IND vs PAK Final : फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें फ्री में कहां और कैसे देखें ये Live मैच?

खबर शेयर करें -
asia cup final 2025 ind vs pak final match where to watch for free

IND vs PAK Final: आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025(Asia Cup 2025 Final) का खिताबी मुकाबला होने वाला है। सभी फैंस की धड़कनें तेज है। दोनों टीमों के आमने-सामने होने की वजह से रोमांच और भी बढ़ जाएगा। पहली बार एशिया कप के 41 साल के इतिहास में भारत और पाकिस्तान फाइनल मुकाबला खेलेंगे। आज यानी 28 सितंबर रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। आठ बजे से ये मुकाबला शुरू होगा। तो वही टॉस 7:30 बजे होगा।

IND vs PAK Final कहां देखें लाइव?

बता दें कि एशिया कप 2025 सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में आप भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स 4, सोनी स्पोर्ट्स 5 चैनलों में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

किस ऐप पर लाइव देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

इसके अलावा आप फोन पर सोनी लिव ऐप और वेबसाइट भी भारत बनाम पाकिस्तान का लाइव मैच देख सकते हैं। सोनी लिव ऐप( Sony Liv ऐप) पर भी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला लाइव स्ट्रीम कर सकते है। हालांकि आपको इसके लिए Subscription Fee देनी होगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे सम्मानित पत्रकारों एवं 8 यात्रियों के दल को सारथी फाउंडेशन समिति एवं एनयूजे (उत्तराखंड) की जिला कार्यकारिणी ने किया धूमधाम तथा विधिविधान से शंखनाद के साथ रवाना

क्या फ्री में देख सकते हैं मैच?

हालांकि फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। भारत और पाकिस्तान का ये हाई-वोल्टेज मैच DD Sports चैनल में भी स्ट्रीम किया जा रहा है। ऐसे में आप फ्री में इस मैच का मजा DD Sports चैनल पर ले सकते हैं। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आप इस मैच का सीधा प्रसारण अपने टीवी पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  जियो लाइन टैंकों की गुणवत्ता जांच में चयनात्मक रवैया?

संभावित प्लेइंग 11 (IND vs PAK Playing 11)

भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान – सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999