UKSSSC पेपर लीक : बेरोजगार युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, भैंस का पोस्टर लगाकर बजाई बीन

खबर शेयर करें -

UKSSSC पेपर लीक : बेरोजगार युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, भैंस का पोस्टर लगाकर बजाई बीन UKSSSC Paper leak youth protest

UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर अब युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बेरोजगार युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया।

युवाओं ने भैंस का पोस्टर लगाकर बजाई बीन

हल्द्वानी में बेरोज़गार युवाओं ने भैंस का पोस्टर लगाकर उसके आगे बीन बजाई। वे भैंस को धरना स्थल पर लाना चाहते थे। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद, युवाओं ने पोस्टर के सहारे ही धरना जारी रखा। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें -  हिंदू युवती के दर्जी के साथ जाने से आहत माता-पिता ने छोड़ा हल्द्वानी…
UKSSSC पेपर लीक : बेरोजगार युवाओं का अनोखा प्रदर्शन
युवाओं ने भैंस का पोस्टर लगाकर बजाई बीन

युवाओं ने की पेपर निरस्त और सीबीआई जांच करवाने की मांग

बेरोजगार युवाओं की मुख्य मांग है कि विवादित पेपर को निरस्त किया जाए और मामले की सीबीआई जांच तत्काल कराई जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। बता दें धरना स्थल पर पिछले 4 दिनों से भूपेंद्र सिंह कोरंगा भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां लगी भीषण आग, आग की चपेट में आये व्यक्ति की हुई मौत

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के बेरोजगारों की लड़ाई है। युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर धामी सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की तो 30 सितम्बर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999