बीयर पीने वालों की मौज! सिर्फ 50 रुपए में मिलेगी 200 वाली Chilled Beer

खबर शेयर करें -

Beer Cheap in India rs-200-chilled beer for-just-rs-50 (1)

Beer Cheap in India: गर्मियों की तपन हो और हाथ में ठंडी बीयर(Chilled Beer) न हो तो मज़ा अधूरा रह जाता है। लेकिन अक्सर गर्मियों में बीयर या तो आउट ऑफ स्टॉक मिलती है या फिर दाम इतना कि जेब जवाब दे दे। लेकिन अब जो खबर आई है वो वाकई ठंडक के साथ जेब को भी राहत देने वाली है।

बीयर लवर्स के लिए अच्छी खबर है क्योंकि बीयर अब सस्ती होने वाली है। अब आप चिलड बीयर का लुत्फ केवल 50 रुपए में उठा सकते है। सुनने में ये किसी मेगा सेल ऑफर जैसा लगता है लेकिन ये हकीकत है। अब 200 रुपए वाली बीयर भारत में 50 रूपए में बिकेगी।

यह भी पढ़ें -  रील बनाना पड़ा भारी : बेटी कर रही थी शूट, पांव फिसलने से नदी के बहाव में बही महिला, वीडियो देखें

ये भी पढ़े:- इस बीयर में मिलाई जाती है इंसानों की पेशाब, कहीं आप तो नहीं खरीदते?

सिर्फ 50 रुपये में मिलेगी 200 वाली Beer? Beer Cheap in India

बीयर पर पड़ने वाला टैक्स अब आधा हो गया है जिसके चलते दामों में भारी गिरावट देखी जाएगी। दरअसल भारत और ब्रिटेन के बीच 6 मई को एक बड़ा व्यापार समझौता हुआ है। इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत ब्रिटेन से आने वाली बीयर और स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाला आयात शुल्क 150% से घटाकर सीधे 75% कर दिया गया है। इसका मतलब साफ है—वो बीयर जो पहले 200 रुपये की आती थी, अब 50 रुपये में भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- हरेले पर्व पर सिटी फॉरेस्ट में वृहद पौधारोपण, भारी बारिश के बीच सांसद और कुमाऊं कमिश्नर समेत कई लोगों ने पौधे रोपे

स्कॉच भी होगी सस्ती

सिर्फ बीयर ही नहीं स्कॉच भी सस्ती होगी। इस समझौते में ब्रिटिश स्कॉच व्हिस्की को भी बड़ी राहत मिली है। लेकिन ब्रिटिश वाइन पीने वालों को शायद थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योंकि इस डील में वाइन के दामों पर कोई राहत नहीं दी गई है।

कहा होती है Chilled Beer की ज्यादा खपत?

भारत में बीयर काफी पसंद की जाती है। अगर बात करें भारत में बीयर की खपत की, तो सबसे आगे साउथ के राज्य है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु आदि में सबसे ज्यादा बीयर पी जाती हैं। गोवा तो बीयर का हॉटस्पॉट है । यहां टूरिज़्म और खुले शराब नियमों ने इसे और बढ़ावा दिया है। तो वहीं उत्तर भारत में दिल्ली और चंडीगढ़ में भी बीयर के शौकीन आपको दिख जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, इस डेट से फिर से चलेगी टाटानगर-जम्मू तवी एक्‍सप्रेस

भारत में कौन सी बीयर सबसे ज्यादा बिकती है?

बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा Kingfisher पसंद की जाती है। जिसके बाद Budweiser, Carlsberg, Bira 91 आदि बीयर शामिल है। बीयर के दाम घटने के बाद शनिवार की रात अब और भी मजेदार होने वाली है। अब आप भी तैयार हो जाइए गर्मियों को थोड़ा और ठंडा करने के लिए। दोस्तों के साथ पार्टी हो या छत पर बैठकर बीयर की चुस्की अब हर घूंट में स्वाद के साथ बचत भी शामिल होगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999