भारत में क्रिकेट मैच के समय मधुमक्खियों ने बोला हमला, अंपायर की मौत, दर्जन प्लेयर्स घायल -Bee Attack

खबर शेयर करें -

 

unnao-bee-attack-during-cricket-match-india

Bee Attack: भारत में हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों को के झुंड में फील्ड में ही हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए प्लेयर्स और अंपायर ग्राउंड पर ही लेट गए। हालांकि इस दर्दनाक हादसे में अंपायर की मौत हो गई। ये हादसा उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलें का है। यहां पर चल रहे एक क्रिकेट मैच के समय ये हादसा हुआ। हादसे में 15-20 खिलाड़ी घायल भी हुए है।

Bee Attack: भारत में हो रहे क्रिकेट मैच के समय मधुमक्खियों ने बोला हमला

बुधवार शाम शुक्लागंज क्षेत्र के सप्रीू मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया। इस मैच में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर माणिक गुप्ता अंपायरिंग कर रहे थे। ड्रिंक्स ब्रेक के समय कहीं से मधुमक्खियों का झुंड आ गया। ग्राउंड पर खड़े खिलाड़ियों और अंपायरों पर मधुमक्खियों ने अट्रैक करना शुरू किया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें -  जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद, सीएम धामी ने जताया दुख
bee attack

अंपायर की मौत, दर्जन प्लेयर्स घायल

इस हादसे में अंपायर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत देखते हुए उन्हें निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से डॉक्टर्स ने उन्हें रेफर कर दिया। लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका। बताया जा रहा है कि 15 से 20 खिलाड़ी घायल भी हुए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999