सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो, BJP नेता पर लगाए गंभीर आरोप, बोला उसने मुझे… देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

Pauri suicide news

पौड़ी जिले के तलसारी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस कदम को उठाने से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें युवक ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

BJP नेता पर गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह (32) पुत्र सतीश चंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में युवक ने भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक कहता दिख रहा कि किस तरह हिमांशु के कारण उस पर लाखों का कर्जा हो गया है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में चलाया बिना सत्यापन वालों का धरपकड़ अभियान, अनेकों पकड़े, चालान,

https://www.instagram.com/reel/DNnZIESvTEO/?igsh=NHBhZTBlMG5kMWNx

भाजपा नेता अरेस्ट

घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने भाजपा नेता को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  सौंग बांध परियोजना के लिए जल्द शुरू होगा विस्थापन, सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ने भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसे लेकर भाजपा की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

bjp leader accused

TAGGED

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999